रविवार, 8 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

रेलवे ओवर ब्रिज एरिया को जगमगाएगा

इंदौर। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अब रेती मंडी रेलवे ओवर ब्रिज क्षेत्र को एक करोड रुपए से ज्यादा खर्च कर सजाने संवारने और चमकाने की तैयारी कर रहा है। जिसके…

इंदौर। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी अब रेती मंडी रेलवे ओवर ब्रिज क्षेत्र को एक करोड रुपए से ज्यादा खर्च कर सजाने संवारने और चमकाने की तैयारी कर रहा है। जिसके अंतर्गत दिवाली बाद विभाग द्वारा राजेंद्र नगर क्षेत्र के नवीन रेलवे ब्रिज फ्लाईओवर के आसपास आकर्षक तेज रोशनी वाली एलइडी लाइटिंग लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। यही नहीं इसको लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा विभागीय तैयारी भी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी विद्युत विभाग के अंतर्गत राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से जुड़े रेती मंडी रेलवे ओवर ब्रिज के आसपास रोशनी के इस कार्य के लिए विभाग द्वारा करीब एक करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। जिसको लेकर पिछले दिनों ही ऑनलाइन निविदा भी जारी कर दी गई है। वहीं अब दिवाली बाद बेहद निविदा संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द लाइटिंग लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।

90 नए बिजली के पोल पर लगेंगी 180 से ज्यादा लाइटिंग—

लोकनिर्माण विभाग में प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले माह करीब 90 से ज्यादा नए बिजली के पोल पर डेढ़ सौ से ज्यादा नई एलइडी लाइटिंग लगाई जाएगी। जिससे राजेंद्र नगर क्षेत्र में रेलवे ओवर ब्रिज के आसपास के हिस्से का लंबे समय का अंधेरा दूर होगा। साथ ही इस क्षेत्र में आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं और हादसों में भी कमी आएगी। इसको लेकर लंबे समय से अफसर प्लानिंग कर तैयारी की जा रही थी। वहीं अब टेंडर संबंधित प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जिसके बाद अब आने वाले दिनों में जमीनी काम भी नजर आएगा, जिससे क्षेत्र का अंधेरा दूर होगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 8 November 2026, पृष्ठ 7