रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रीमैच्योर बच्चों के लिए 5 किमी की जागरूकता वॉक

समय से पहले जन्मे बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार, 15 नवंबर को सुबह 6:30 बजे शहर में 5 किलोमीटर की वॉक 'प्रीमेथॉन 2.0–वॉक फॉर प्रीमीज' होगी। विश्व…

समय से पहले जन्मे बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रविवार, 15 नवंबर को सुबह 6:30 बजे शहर में 5 किलोमीटर की वॉक ‘प्रीमेथॉन 2.0–वॉक फॉर प्रीमीज’ होगी। विश्व प्रीमैच्योरिटी दिवस के उपलक्ष्य में यह आयोजन अंकुरा हॉस्पिटल फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रन और आयु फाउंडेशन मिलकर कर रहे हैं। वॉक अंकुरा हॉस्पिटल से शुरू होगी और प्रेस्टीज कॉलेज तथा वृंदावन होटल होते हुए दौड़ समाप्त होगी।

आयु फाउंडेशन का आयोजन, पहले 300 प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट

डॉ. परितोष आनंद ने कहा कि ‘सही देखभाल और सकारात्मक माहौल मिले तो ये नन्हे योद्धा हर चुनौती जीत सकते हैं।’ पहले 300 प्रतिभागियों को निःशुल्क टी-शर्ट दी जाएगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में लगभग हर 10 में से 1 बच्चा समय से पहले जन्म लेता है और भारत में ऐसे बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 7