रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

2 उद्योगों पर 30 हजार रुपयों की चालानी कार्रवाई

नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, सीवर लाइन की स्वच्छता एवं अपशिष्ट जल के उचित निस्तारण को लेकर लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम…

2 उद्योगों पर 30 हजार रुपयों की चालानी कार्रवाई
औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम की चालानी कार्रवाई

नगर निगम द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, सीवर लाइन की स्वच्छता एवं अपशिष्ट जल के उचित निस्तारण को लेकर लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में जोन क्रमांक 17 के वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 अंतर्गत स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में टीपी लाइन का मुख्यालय व जोनल कार्यालय जोन क्रमांक 17 की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ उद्योगों द्वारा बिना ट्रीटमेंट किए पानी एवं प्लास्टिक सहित अपशिष्ट सीधे लाइन में छोड़ा जा रहा है।

इस पर कार्रवाई करते हुए आर के इंडस्ट्रीज पर 10 हजार रुपये तथा जे डी मैन्युफैक्चरिंग पर 20 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। इस प्रकार दोनों उद्योगों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 5