रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

डेंटल कॉलेज का उजाड़ बगीचा सही होगा, लाखों रुपए होंगे खर्च

बैठक व्यवस्था के साथ नई लाइटिंग भी लगवाएगा

डेंटल कॉलेज का उजाड़ बगीचा सही होगा, लाखों रुपए होंगे खर्च
दंत चिकित्सा महाविद्यालय का उजाड़ बगीचा

इंदौर महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत अधीन एमवाय हॉस्पिटल रोड़ पर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय में स्थित बगीचों को संवार कर उनके आधुनिकरण और सौंदर्यकरण की योजना बनाकर बेहद जल्द इस पर प्रबंधन विस्तार से सौंदर्यकरण के कार्य शुरू करेगा।

जिसको लेकर एमजीएम प्रबंधन द्वारा विस्तार से कार्य योजना बनाकर निविदा संबंधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके तहत प्रबंधन यहां बगीचों में बाहर से कई तरह के पौधे मंगवाकर लगाएगा। साथ ही एमजीएम डेंटल कालेज में पढ़ने वाले और प्रैक्टिक्स करने वाले छात्र – छात्राओं के लिए बगीचे में सौंदर्यकरण और सजाने संवारने के कई काम एक साथ शुरू करेगा।

एमजीएम प्रबंधन के मुताबिक सालों पुराने बगीचों में ग्रीनरी और हरियाली के लिए बाहर से पेड़ पौधे मंगाकर लगवाए जाएंगे। साथ ही छात्र- छात्राओं के बैठने के लिए बगीचे में नई बैंच भी लगवाई जाएगी। साथ ही लंबे समय से बंद गार्डन की लाइटिंग सुधारकर यहां नई लाइटिंग लगवाई जाएगी।

इसके अलावा सुबह -शाम घूमने के लिए लंबे – चौड़े वाकिंग ट्रेक भी बनाए जाएंगे ताकि एमजीएम से जुड़े छात्र-छात्राएं यहां बगीचे में घूमने के साथ पढ़ाई भी कर सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 8