मुनिराज डॉ. सिद्धरत्न विजयजी म.सा. ने कल चातुर्मास प्रवचन सार्थक रूप से दिए। विद्वद्गुणा श्रीजी म.सा. ठाणा-2 की भी पावन निश्रा रही। मुनिश्री ने मोबाइल देखते हुए भोजन करने, कागज पर थूक लगाने और पुस्तकों को फाड़ने जैसी आदतों को अनुचित बताते हुए कहा कि जहां भी लिखे हुए अक्षर हों, उनके प्रति आदर का भाव रखना चाहिए। राजेश-प्रिया जैन युवा ने बताया कि आज ज्ञान पंचमी एवं लाभ पंचमी महोत्सव मनाया गया। जिसमें प्रातः ज्ञान का सामूहिक देववंदन हुआ। कल 15 नवंबर को प्रातः 9:30 बजे श्री केसरी वाटिका में लाभार्थियों एवं गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने हेतु समारोह होगा, जिसके बाद स्वधर्मीवात्सल्य रहेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



