रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

34 करोड़ खर्च कर होगा बाउंड्रीवॉल और आधुनिकीकरण कार्य

ईएसआईसी भवनों में प्रस्तावित नवीनीकरण को मिली मंजूरी

34 करोड़ खर्च कर होगा बाउंड्रीवॉल और आधुनिकीकरण कार्य
ईएसआईसी भवन, इंदौर

मध्यप्रदेश लोक प्रशासनिक विभाग के अंतर्गत ईएसआईसी भवनों में चारों और सुरक्षा बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के साथ कुछ नवीन अतिरिक्त कमरों के नवनिर्माण के साथ भवनों के नवीनीकरण की योजना पर बेहद जल्द विस्तार से प्रस्तावित कार्य शुरू किया जाएगा। जिस पर विभाग द्वारा बड़ी राशि खर्च की जाएगी। जिसको लेकर निविदा संबधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी साल में आने वाले दिनों में बेहद जल्द निविदा सम्बंधित प्रक्रिया पूरी होते ही यहां प्रस्तावित निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

नवीनीकरण से पहले होगा चार दीवारी निर्माण कार्य

साथ ही नवीनीकरण और भवनों के आसपास चारों ओर सुरक्षा चार दीवारी नई बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य भी आरंभ किया जाएगा। साथ ही कुछ अतिरिक्त कमरों का निर्माण और आधुनिकरण आवश्यक सुधार कार्य और अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। जिसको लेकर विस्तार से कार्य योजना बनकर तैयार है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रस्तावित कार्यों पर 34 करोड रुपए के आसपास खर्च कर जल्द ही सभी कार्य एक साथ शुरू करने की तैयारी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 8