गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ताइवान में इंदौर के डॉक्टर ने लहराया भारत का परचम

दुर्लभ हृदय रोग पर शोधपत्र

ताइवान में इंदौर के डॉक्टर ने लहराया भारत का परचम
ताइवान में इंदौर के डॉक्टर ने लहराया भारत का परचम (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ इंटरनल मेडिसीन में बॉम्बे हॉस्पिटल, इंदौर के इंटरनल मेडिसीन विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. दिव्य कर्नावट ने दुर्लभ हृदय रोग पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। इसमें कार्डियक सारकॉइडोसिस नामक दुर्लभ हृदय रोग और समय पर इसकी पहचान नहीं होने से उत्पन्न होने वाली गंभीर जटिलताओं पर प्रकाश डाला गया। डॉ. कर्नावट का शोधपत्र सम्मेलन की एब्स्ट्रैक्ट चयन प्रक्रिया के तहत प्रस्तुति के लिए स्वीकार किया गया था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वे सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र भारतीय प्रतिभागी रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 5