रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

नलों से पानी व्यर्थ बहने पर कार्रवाई के निर्देश

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन क्रमांक 12 के वार्डों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान नलों, पर कई जगहों पर टोटियां या वाल्व नहीं लगे होने तथा पानी व्यर्थ…

नलों से पानी व्यर्थ बहने पर कार्रवाई के निर्देश
जोन 12 के वार्डों का निरीक्षण करते निगमायुक्त क्षितिज सिंघल

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन क्रमांक 12 के वार्डों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान नलों, पर कई जगहों पर टोटियां या वाल्व नहीं लगे होने तथा पानी व्यर्थ बहते / ढोलते हुए पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

आयुक्त सिंघल द्वारा जहां-जहां नलों पर टोटियां या वाल्व नहीं लगे हैं, वहां तत्काल टोटियां या वाल्व लगाने के निर्देश दिए, पानी के व्यर्थ बहाव को रोकने, पानी की बर्बादी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्ड 62 के झोन अधिकारी राहुल सूर्यवंशी का एक दिन का और उपयंत्री सौरभ सोमैया का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

झोन 12 के नियंत्रणकर्ता अधिकारी राहुल सूर्यवंशी फिल्ड में नही मिलने पर 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। आयुक्त सिंघल ने कहा कि एक ओर शहर में जलापूर्ति के लिए निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टोटियों के अभाव में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है इस पर तत्काल कार्रवाई की जावे।

सिंघल द्वारा हरसिद्धि, लोहा मण्डी, कलेक्ट्रेट, एम.वाय.एच चौराहा, जी.पी.ओ., ए.बी.रोड़, गीता भवन, विजय नगर तथा रिंगरोड़ आदि क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान जोन क्रमांक 22 में कचरा जलता पाए जाने तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने पर सी एस आई धीरेंद्र चौहान का एक दिन का तथा दरोगा का 5 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार झोन क्रमांक 12 वार्ड 62 में कचरे के पाईन्ट बने होने पर दरोगा नवीन पंचवाल को निलंबित करने के निर्देश दिये एवं वार्ड 31 के मस्टरकर्मी दरोगा रजत हाडे की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिये गये।

झोन क्रमांक 07 वार्ड 29 भमोरी मेकेनिक नगर में आसपास सफाई व्यवस्था संतोष जनक नही होने पर सीएसआई अनिल सिरसिया एवं दरोगा राकेश मदनलाल का 03-03 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गये। भमोरी के आसपास क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगे होने पर रिमूव्हल प्रभारी तथा रिमूव्हल दल प्रभारी के 03-03 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिये गये।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 5