स्वच्छता में नंबर 1 का खिताब हासिल करने वाले इन्दौर की छवि पर अब सवाल उठने लगे हैं। नार्थ राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह उद्यान की ताजा तस्वीर इसकी गवाही दे रही है। उद्यान में जैसी गंदगी दिखाई दे रही है, वैसी तस्वीर पिछले 7-8 वर्षों के पूर्व शहर में देखने को मिलती थी।

हैरानी की बात यह है कि इसी उद्यान के बीचोबीच नगर निगम के झोन क्रमांक 2 का कार्यालय स्थित है। यानी निगम के झोन दफ्तर के आसपास ही सफाई की यह हालत है। ऐसे में ‘दीया तले अंधेरा’ की कहावत नगर निगम पर पूरी तरह सटीक बैठती है।
मौजूदा हालात देखकर ऐसा लगता है, मानो नगर निगम ने स्वच्छता के खिताब से शहर को बाहर करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है, जो शहर कभी पूरे देश को स्वच्छता की प्रेरणा देता था, वह अब गंदगी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस स्थिति के पीछे निगम अफसरों और राजनेताओं के बीच सामंजस्य की कमी को बड़ी वजह माना जा रहा है।
इस कमी का खामियाजा सीधे तौर पर आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो रोजाना इस बदहाली को देख रही है। शायद इस खबर के बाद नगर निगम की नींद खुले और उद्यान की तस्वीर बदले।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



