रविवार, 15 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

खाद-बीज के नमूने लिए गए

कृषि विभाग ने जिले के बेटमा क्षेत्र में संचालित कृषि सेवा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण कर खाद-बीज और अन्य कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए।…

खाद-बीज के नमूने लिए गए
बेटमा क्षेत्र के कृषि सेवा केंद्र पर खाद-बीज के नमूने लेते कृषि विभाग के अधिकारी

कृषि विभाग ने जिले के बेटमा क्षेत्र में संचालित कृषि सेवा केन्द्रों पर औचक निरीक्षण कर खाद-बीज और अन्य कृषि आदानों की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए। निरीक्षण वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी देपालपुर अनिलकुमार निगम के नेतृत्व में किया गया। उनके साथ ऑपरेटर मिथुन मकवाना उपस्थित रहे।

टीम ने बालाजी कृषि सेवा केन्द्र बेटमा, धाकड़ कृषि सेवा केन्द्र, मेसर्स ओमकार जगनाथ तथा मदनी कृषि सेवा केन्द्र बेटमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक, खाद एवं बीज के भंडारण की व्यवस्था, मूल्य सूची और विक्रय की जा रही सामग्री की जांच की।

साथ ही विक्रय किए जा रहे खाद एवं बीज की गुणवत्ता को लेकर नमूने लिए गए। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात भी अधिकारियों ने बताई। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 14 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 November 2026, पृष्ठ 3