बर्तन बाजार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और बर्तन व्यवसायी नरेन्द्र मेहता एवं सुरेन्द्र मेहता की माताजी चन्द्रकांता देवी पति स्व. केशरीमल मेहता का निधन हो गया। मृत्यु पूर्व उन्हें संथारा भी कराया गया। बर्तन बाजार ट्रस्ट के मंत्री पद से भी सुरेन्द्र मेहता जुड़े हैं। पूर्व में नरेन्द्र मेहता और वर्तमान में सुरेन्द्र मेहता, राकेश मेहता कसेरा बाजार स्कूल बोर्ड के सदस्य भी है। जैन समाज से भी जुड़े हुए हैं। शवयात्रा आज सुबह बर्तन बाजार निवास से निकलकर रामबाग मुक्तिधाम पहुंची, जहां अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन, बर्तन व्यवसायी और ट्रस्ट व स्कूल से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य व निकट के रिश्तेदार भी मौजूद रहे। सद्भावना सभा-शोक निवारण कल 9 नवम्बर सोमवार सुबह 10 बजे महावीर बाग एरोड्रम रोड पर रखा गया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 8 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




