गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

मानावत की स्मृति में स्वास्थ्य मेला

हरीशचंद्र मानावत की स्मृति में 5 दिसम्बर को स्वास्थ्य मेला शासकीय स्कूल सिरपुर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयुष, एलोपैथिक एवं नेत्र चिकित्सक सेवाएं…

हरीशचंद्र मानावत की स्मृति में 5 दिसम्बर को स्वास्थ्य मेला शासकीय स्कूल सिरपुर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयुष, एलोपैथिक एवं नेत्र चिकित्सक सेवाएं देंगे। प्रकाश मानावत ने बताया कि विशेषज्ञ आर्युवेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे।

वहीं निशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर में नेत्रो रोग, दंत रोग, हड्डी रोग,शिशु रोग, स्त्री रोग तथा नाक, कान एवं गला रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। जांच के उपरांत चयनित मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन निशुल्क किया जाएगा। दवाइयां एवं औषधि भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 5