बिजासन रोड स्थित हंसदास मठ पर महंत रामचरणदास महाराज एवं महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज के सानिध्य में आज अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उसके पहले आज सुबह अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति की गई। आज शाम अन्नकूट में बड़ी संख्या में संत, महंत, आचार्य, महामंडलेश्वर एवं अनेक विद्वतजन शामिल होंगे। आज शाम भगवान को छप्पन भोग लगाएंगे, श्रृंगार भी होगा, महाआरती भी की जाएगी, भजन संध्या भी चलती रहेगी। सभी देवालयों का विशेष श्रृंगार भी होगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


