इंदौर। मध्य प्रदेश टेनिस संघ के द्वारा इंदौर टेनिस क्लब में आयोजित की जा रही हरिसन्स् डेवलपर्स प्रा. लि. अखिल भारतीय चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए प्री-क्वाटरफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की दिवीना धूपर, ऐशवी जैन ने बालिका वर्ग से तथा अदविक गोयल ने बालक वर्ग से अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित कर क्वाटरफाइनल में जगह बना ली है। बालिका बर्ग-12 वर्ष आयु के प्री-क्वाटरफाइनल में दिवीना धूपर (म.प्र.) ने गौरी शर्मा (म.प्र.) को 8-0 से, ऐशवी जैन (म.प्र.) ने आरोही कुशवाह (म.प्र.) को 8-1 से, निमिषा धुरकुडें (महा.) ने शामभवी सिंह (म.प्र.) को 8-2 से, समायरा तम्हाणे (महा.) ने काव्या मालेगांवकर (महा.) को 8-2 से, मानसवी फुके (महा.) ने मिषका सहगल (महा.) को 8- 3 से, वाणी छत्तुर (महा.) ने अभिनिति छाछरे (महा.) को 8-2 से हराया। बालक वर्ग-12 वर्ष आयु के प्री-क्वाटरफाइनल में अदविक गोयल (म.प्र.) ने विहॉन देवधरे (महा.) को 8- 6 से, रिदित नवले (महा.) ने हुदान डागा (म.प्र.) को 8-5 से, समरवीर सिद्धू (महा.) ने मोहम्मद हमदान (उ.प्र.) को 8-3 से हराया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




