गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आयुक्त ने जीटीएस एवं एमआरएफ केंद्रों का किया निरीक्षण

एमआरएफ केन्द्र में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलने पर एजेंसी म्यूज पर लगाई पेनल्टी

आयुक्त ने जीटीएस एवं एमआरएफ केंद्रों का किया निरीक्षण
आयुक्त ने जीटीएस एवं एमआरएफ केंद्रों का किया निरीक्षण (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सिंघल द्वारा लालबाग स्थित जीटीएस का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने जीटीएस परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर में रखे पुराने वेस्ट को तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा संगम नगर स्थित जीटीएस का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीटीएस पर आवश्यक संधारण कार्य एवं कंटेनरों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में कर्मचारियों की सुविधा के लिए टॉयलेट निर्माण कराने के भी निर्देशित दिए। सिंघल द्वारा कबीटखेड़ी स्थित जीटीएस का भी निरीक्षण किया गया।

यहां उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही परिसर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित जीटीएस सुपरवाइजर को दिए। इसके पश्चात आयुक्त द्वारा कबीटखेड़ी स्थित एमआरएफ केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित एनजीओ एजेंसी म्यूज पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 7