नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अलग-अलग झोन और वार्डों की सफाई व्यवस्था को लेकर दौरा किया। कुछ जगह स्ट्रीट लाइट चालू मिली तो कुछ जगह कचरा पाया गया, कुछ जगह व्यवस्था में लापरवाही, खाली प्लॉटों पर कचरा मिला इस पर सीएसआई और दरोगा के वेतन काटने के निर्देश दिए।
इंदिरा काम्पलेक्स नवलखा में दिन में स्ट्रीट लाइट जल रही थी इस पर क्षेत्रीय विद्युत उपयंत्री लोकेश मेहता का एक दिन का और विद्युत दरोगा का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वार्ड 7 अर्जुन पल्टन के खाली प्लाट पर कचरा और गंदगी मिलने पर वार्ड दरोगा जितेन्द्र पथरोड का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
वार्ड 16 नंदबाग और टिगरिया बादशाह में भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने और खाली प्लाटों पर गंदगी मिलने पर सीएसआई धर्मेन्द्र जागीर एवं योगेश कल्याणे का तीन-तीन दिवस तथा वार्ड दरोगा लखन पंवार एवं राकेश मैलाने का सात-सात दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सिंघल द्वारा वार्ड क्रमांक 20, 21, 22 एवं 23 के अंतर्गत एमआर-10 रोड, परदेशीपुरा क्षेत्र, सफेद मंदिर रोड एवं सुभाष नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इन चारों वार्ड के दरोगाओं के भी दो-दो दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


