रोटरी फ्रेंडशिप एक्सचेंज रोटरी अंतर्राष्ट्रीय का अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम है, जिसमें प्रतिभागी बारी-बारी से दूसरे देशों या मण्डलों में जाकर अतिथियों के रूप में रुकते हैं। इसमें भ्रमण, स्थानीय रोटरी प्रकल्पों को देखना और वहां के रोटेरियंस से मिलना शामिल होता है।
फ्रेंडशिप एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत कैलिफोर्निया से 4 सदस्यीय टीम इंदौर प्रवास पर आया और उन्होने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। भारतीय संस्कृति और आतिथ्य से अमेरिकी रोटरी दल जॉय एलेडारस, पैगी ¢ाूसटन, मिकी ली रिच और जॉसलीन पिटेल अभिभूत हुआ।
राजन बावेजा, सुशील-रुबी मल्होत्रा, अतुल- मनीषा गार्गव,अनिल- तृप्ति खरिया, विनीत-डॉ. आराधना सहाय, घनश्याम सिंग, माधुरी भरकतिया, संस्कार कोठारी, अनीश-सिम्मी मलिक, राकेश शर्मा, आलोक डे, डॉ. जी.के. पाराशर, मोहित जाखेटिया, शांतनु,शुभांगी भी भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।
इन्दौर के अलावा बाहर के दल ने मांडू की यात्रा की और फिर इन्दौर से भोपाल, पन्ना, सागर एवं खजुराहो यात्रा के लिए दल रवाना हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


