गुरूवार, 19 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक

कचरे की आग से बस डिपो में भीषण अग्निकांड

एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक
एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बने चार्टर्ड बस डिपो में देर रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में डिपो में खड़ी चार से पांच चार्टर्ड बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। अचानक लगी इस आग से परिसर और आसपास के इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई।

एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक – फोटो 2
एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक
एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक – फोटो 3
एग्रीकल्चर कॉलेज के सामने बस डिपो में भीषण आग, कई चार्टर्ड बसें जलकर खाक

गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शुरुआती जांच और पड़ताल में सामने आया है कि डिपो परिसर के पास पड़े कचरे के ढेर में अचानक आग भड़क उठी थी। रात के वक्त चल रही तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैलीं और पास ही खड़ी बसों तक जा पहुंचीं।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार-पांच लग्जरी चार्टर्ड बसें इसकी चपेट में आ गईं। घटना के वक्त डिपो परिसर में चार्टर्ड बसों के अलावा कई अन्य बसें और आई-बसें भी पार्क की गई थीं। आग के विकराल रूप को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया कि कहीं लपटें अन्य वाहनों तक न पहुंच जाएं।

आसमान में धुएं का घना गुबार उठता देख डिपो के कर्मचारियों और स्थानीय रहवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए करीब 4 घंटे तक लगातार पानी की बौछारें कीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की अन्य बसों तक फैलने से रोक लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 18 November 2026, पृष्ठ 11