अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व- अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा- 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की बेवसाइटै.स्ज्जेम्.स्ज्.ुदन्.ग्ह पर अन्तिम उत्तर कुंजी का अवलोकन किया जा सकता है।
अब कोई अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा…. इसी अन्तिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम घोषित होगा। 107 पदों पर भर्ती हेतु लगभग 18500 से अधिक परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी थी और प्रावधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जाँच की जाकर अंतिम उत्तर कुंजी जारी की है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थियों से उक्त विषय के प्रश्नपत्र की आपत्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जायेंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा।
उक्त परीक्षा की चारों सेट की संयुक्त अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 18 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


