मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

आम आदमी पार्टी ने थाली और ताली बजाकर जताया विरोध

निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया ज्ञापन

न.प्र.)। आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ थाली-ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। हाल ही में नगर निगम जोन क्रमांक 13 में संबल योजना की सहायता राशि दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का मामला सामने आया कार्रवाई की गई। संबंधित था, जिसमें लोकायुक्त द्वारा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात भाजपाई सुनते है। कर्मचारी के विरुद्ध नगर निगम प्रशासन द्वारा की गई कठोर कार्रवाई का पार्टी ने स्वागत करते हुए कहा कि केवल एक कर्मचारी पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरी व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी ने मांग की कि नगर निगम के सभी जोन एवं वार्ड कार्यालयों में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की समीक्षा कर जवाबदेही तय की जाए। संदीप शर्मा, मोह. अशफाक, शाकिर हुसैन, राकेश उपलावदिया, आशीष यादव, डॉ. अब्बासी, डॉ. दिनेश जोशी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें