शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवती का पीछा कर की छेड़छाड़, विरोध करने पर दी धमकी

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सरेराह युवती का पीछा…

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सरेराह युवती का पीछा कर गलत नीयत से उसे छुआ और विरोध करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना स्नेह नगर स्थित एक्यूसी लैब प्राइवेट लिमिटेड के पास घटित हुई। पीड़िता जब क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी कालानी नगर निवासी आरोपी केतन चितले ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने बुरी नीयत से युवती का रास्ता रोका और उसके साथ अभद्र हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। जब युवती ने आरोपी के इस कृत्य का कड़ा विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी केतन चितले ने उसे सरेराह जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घबराई पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें