शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवती को चौराहा पर घेरा

गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

इंदौर। भंवरकुआं थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को सार्वजनिक चौराहे पर रोककर अश्लील गालियां दीं और परिजनों या उसके द्वारा खिलाफ में गवाही देने पर जान से मारने की संगीन धमकी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता ने भंवरकुआं थाने में उपस्थित होकर आरोपी अनिल कुमार जाटव मूल निवासी वीरपुर, जिला श्योपुर, हाल मुकाम पंचशील कॉलोनी, मूसाखेड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह भंवरकुआं चौराहे के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी अनिल कुमार जाटव ने उसे अकारण रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे खुलेआम धमकी दी कि यदि उसने या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने उसके खिलाफ कोई गवाही दी या शिकायत की, तो वह उन्हें जान से मार डालेगा। घटना से घबराई पीड़िता ने तत्काल पुलिस की शरण ली। भंवरकुआं थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच की और संबंधितों के कथन दर्ज किए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें