शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवक पर हुआ वीडियो बनाने की शंका में हमला

महिला समेत तीन लोगों ने पीटा कड़े से वार कर कान फोड़ा

बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित मुखर्जी नगर में वीडियो बनाने की बात को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी के साथ जमकर गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने हाथ में पहने कड़े से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके दोनों कानों में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गोविंद नगर खारचा निवासी फरियादी संदीप उर्फ बबलू पिता रघुनंदन प्रजापति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे मुखर्जी नगर क्षेत्र में निकले।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। मौजूद थे, तभी वहां आरोपी लाखन यादव, सोनम नाम की महिला और उनका एक अन्य साथी मिला। तीनों अचानक फरियादी के पास पहुंचे और बहस करते हुए कहने लगे कि तू हमारी वीडियो क्यों बना रहा है? जब फरियादी संदीप ने स्पष्ट किया कि वह किसी की कोई वीडियो नहीं बना रहा है, तो तीनों आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे। संदीप द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आरोपी लाखन यादव ने अपने हाथ में पहने कड़े से संदीप पर जोरदार हमला कर दिया, जिससे उनके दोनों कानों पर गहरी चोट आई और खून निकलने लगा। हमले के बाद

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें