शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवक को रॉन्ग साइड से आए बदमाशों ने पीटा,सिर में मारी लाठी

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप गुलाब बाग के पास रॉन्ग साइड से आए अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला…

इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में भारत पेट्रोल पंप गुलाब बाग के पास रॉन्ग साइड से आए अज्ञात बदमाशों ने एक युवक के साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। फरियादी राकेश पिता सुदामा सवनेर निवासी निपानिया बंगाली चौराहे से अपने घर निपानिया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गुलाब बाग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। ? जब राकेश ने गाली देने से मना किया, तो उग्र हुए आरोपियों ने उस पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में फरियादी के सिर में गहरी चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। मारपीट के बाद आरोपी भागने लगे और जाते-जाते पीड़ित को धमकी दी कि 'आइंदा कभी रास्ते में मिले तो जान से खत्म कर देंगे।' लसूडिया थाना पुलिस ने फरियादी राकेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें