शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवक से मारपीट कर कार में की तोड़फोड़

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी की…

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर चार युवकों द्वारा एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी की कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विराट नगर मूसाखेड़ी निवासी फरियादी आकाश पिता गणेश प्रजापति ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी अतुल पटेल निवासी अभिषेक नगर, रितिक यादव निवासी श्रीकृष्ण नगर, शनि पटेल निवासी श्रीकृष्ण नगर और अशोक पटेल निवासी अभिषेक नगर ने उन्हें घेर लिया और अकारण गाली-गलौज करने लगे। जब फरियादी आकाश ने गाली देने से मना किया, तो चारों आरोपी उग्र हो गए और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी की कार में भी तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात के बाद चारों आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर फरियादी को जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें