मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक के कंधे पर नुकीले हथियार से किया हमला

चंदन नगर थाना क्षेत्र के आम वाला रोड पर एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर घायल करने की वारदात सामने आई है। पीड़ित अपने मौसेरे भाई के साथ…

चंदन नगर थाना क्षेत्र के आम वाला रोड पर एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर घायल करने की वारदात सामने आई है। पीड़ित अपने मौसेरे भाई के साथ दवाई लेकर लौट रहा था, तभी आरोपी ने रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर अकारण विवाद शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपी ने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया और शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें