सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

चाकूबाजी में घायल युवक की मौत

पुलिस ने बढ़ाई हत्या की धारा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

चाकूबाजी में घायल युवक की मौत

इंदौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में मामूली विवाद के दौरान बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 18 वर्षीय शिवांश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद आजाद नगर पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए वारदात में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। टीआई लोकेश भदौरिया के अनुसार, घटना मूसाखेड़ी में इंदिरा एकता नगर सर्विस रोड पर पवन ट्रैवल्स के सामने रविवार को हुई थी। सीताराम पार्क कॉलोनी निवासी शिवांश का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इस पर शिवांश अपने दोस्तों अमित उर्फ दीपक चौधरी और लकी चौहान को साथ लेकर मौके पर पहुँचा था। वहाँ मौजूद आरोपी दीपक उर्फ राजेश मीणा निवासी चंद्रपुरी कॉलोनी, सीमोन निवासी अजयबाग और सुमित राठौर निवासी चंद्रपुरी ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से रोकने पर सीमोन ने शिवांश और अमित को दबोच लिया, जबकि दीपक मीणा और सुमित राठौर ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में अमित और लकी घायल हो गए थे, जबकि सुमित द्वारा शिवांश की जांघ पर चाकू से किया गया वार गहरा था अत्यधिक खून बहने से गंभीर हालत में शिवांश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात के बाद फरार हुए तीनों आरोपियों दीपक मीणा, सीमोन मसीह और सुमित राठौर को आजाद नगर पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तब्दील कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें