मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम केलोड महू में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही…

इंदौर। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम केलोड महू में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का दुखद मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के परिजनों ने मृतक की पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम अभिषेक पिता मनोहर (27) निवासी ग्राम केलोड महू बड़गोंदा है। परिजनों ने युवक को घर में फंदे पर लटका देख तुरंतउसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बड़गोंदा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक नगर निगम में कर्मचारी होना बताया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें