शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

युवक पर चाकू से हमला सिर, गले और पीठ पर किए वार, दो पर केस दर्ज

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भिश्ती मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज…

सदर बाजार थाना क्षेत्र के भिश्ती मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे के चाकू से सिर, गले और पीठ पर कई वार किए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अमन पिता अकरम शेख निवासी गरीब नवाज कॉलोनी ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह भिश्ती मोहल्ला स्थित घटनास्थल के पास मौजूद था। इसी दौरान क्षेत्र के ही रहने वाले आरोपी अल्फेज और फरहान दोनों निवासी भिश्ती मोहल्ला वहां पहुंचे और बेवजह अकारण गालियां देने लगे। जब पीड़ित ने गालियां देने से मना किया और विरोध जताया, तो दोनों आरोपी उग्र हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से अपने पास रखे लोहे के चाकू से अमन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर, गले और पीठ पर चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें