सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवक पर चाकू और डंडे से हमला

इन्दौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेराह चाकू और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप…

इन्दौर। आजाद नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर सरेराह चाकू और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गोली कारखाना निवासी मोहम्मद मूसा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत रात करीब 9 बजे वह अपने घर से दोस्त अयान से मिलने गोल्डन वैली होटल की ओर जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी राजीक शेख और रेहान शेख ने उसे रोक लिया और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें