सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

सरवटे क्षेत्र में युवक ने खाया जहर, मौत

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर के असर से गंभीर हालत में युवक…

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के सरवटे क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जहर के असर से गंभीर हालत में युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश पिता देवराम (35) निवासी गोमटगिरि के रूप में हुई है। घटना सरवटे परिसर स्थित क्षेत्र की बताई जा रही है जहां राकेश ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। अचेत अवस्था में मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें