मल्हारगंज थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने की वारदात सामने आई है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, इंदिरा नगर निवासी अजय पिता बद्रीलाल चौहान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि तुषार भाबर और कुणाल भाबर दोनों निवासी इंदिरा नगर ने उनके साथ गाली-गलौज की और लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने खिड़की तोड़कर नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी भी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




