सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड वाल्मीकि समाजजनों ने की ट्रस्ट निर्माण को लेकर बैठक गुरव समाज ने घर-घर पहुंचकर दी सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन बैंक में चेक 5 हजार का दिया, कैशियर ने दे दिए 50 हजार रेलवे इंदौर और रतलाम स्टेशन पर लगाएगा नए एस्केलेटर, प्लेटफार्म 5 और 6 के बीच मिलेगी सुविधा मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजी फर्जी लिंक, उड़े 41 हजार; पुलिस ने रिफंड कराई पूरी रकम युवक से मारपीट, खिड़की में तोड़फोड़ 24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर गोविंद कॉलोनी के नेत्र शिविर में 185 मरीजों ने कराई जांच
इंदौर

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन

प्रशासन, पुलिस और निगम के भारी बल के बीच कृष्णबाग कॉलोनी में 62 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई, विरोध के बावजूद नहीं रुका अमला।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

इंदौर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के भारी बल की मौजूदगी में कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई आज सुबह शुरू हो गई। पहले तो लोगों ने विरोध करते हुए इस कार्रवाई को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने वालों की कुछ नहीं चली। सारे विरोध को नकारते हुए टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

स्टार चौराहे के पास में स्थित कृष्ण बाग कॉलोनी में नगर निगम ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। यहां 62 मकानों को हटाया जा रहा है। प्रशासन और नगर निगम की टीम सुबह 7 बजे बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और बेदखली की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने के कारण दो बार कार्रवाई टालनी पड़ी थी। अब मौके पर कार्रवाई शुरू होने से कॉलोनी में हलचल मची हुई है। ग्राम खजराना स्थित सर्वे नंबर 66/2 (क) की 0.720 हेक्टेयर जमीन पर बने मकानों को हटाया जाना है। इस जमीन को लेकर श्रीराम बिल्डर्स और रहवासियों के बीच वर्ष 2003 से विवाद चल रहा है। मामला तहसीलदार से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। कलेक्टर ने इस मामले में हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी प्रशासनिक बल की ड्यूटी लगा दी थी। लंबे समय बाद किसी मामले में इतने अधिकारी मैदान में उतारे गए। इसमें 7 एसडीएम, एक संयुक्त कलेक्टर और दो डिप्टी कलेक्टर के साथ ही 20 तहसीलदार, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई। जूनी इंदौर के एसडीएम घनश्याम धनगर के अलावा एसडीएम निधि वर्मा, रोशनी पाटीदार, लोकेंद्रसिंह सरल, दीपक चौहान, एचएस विश्वकर्मा और राहुल गुप्ता भी मौके पर थे। इनके साथ संयुक्त कलेक्टर श्रुति अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर और रुचि जाट की भी ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को भी कार्रवाई के दौरान तैनात किया गया। प्रशासन के इतने अधिकारियों के साथ इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग में करीब 200 कर्मचारी थे। पुलिस विभाग ने भी बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया। आज सुबह 6 बजे ही पूरा अमला मौके पर पहुंच गया था। करीब 7 बजे तक सभी के इकट्ठा हो जाने के बाद कार्रवाई की शुरुआत की जाने लगी। शुरुआत में कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों के साथ अधिकारियों की बहस भी हुई। क्षेत्र के नागरिक इस कार्रवाई को डायवर्ट करते हुए पहले दूसरी तरफ के मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। अधिकारियों ने उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने कहा हमें मालूम है कि कहां पर कब कार्रवाई करना है। इस तरह विवादों से शुरूआत होने के बाद तेज गति से कार्रवाई शुरू हो गई। बड़ी संख्या में अधिकारियों कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के मौजूद होने के कारण विरोध तेज नहीं हो सका। क्षेत्र के लोगों को भी ठंडा होना पड़ा। इसके बाद तेज गति से मकान तोड़े जाने लगे। पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार उड़ने लगा। निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस कार्रवाई को आज ही पूरा कर दिया जाएगा।

4 पोकलेन खराब

आज सुबह 12 पोकलेन कृष्णबाग कॉलोनी के मकान तोड़ने के लिए लगाई गई थीं। शुरुआती दौर में ही 4 पोकलेन मशीन खराब हो गईं, जिन्हें सुधारने के बाद में कोशिश की गई। प्रारंभिक दौर में 8 पोकलेन मशीन से काम चलाया गया। इन 8 मशीनों ने ही मलबे के ढेर लगा दिए। अपना आशियाना टूटते देख लोग बिलखते रहे।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

दो बार टली थी कार्रवाई

कृष्णबाग कॉलोनी में पहले भी 16 और 17 नवम्बर को कार्रवाई होनी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिलने से यह कार्रवाई टली थी। इधर इस मामले में 19 रहवासियों को न्यायालय से राहत मिली है, उसके बाद 62 मकानों पर कार्रवाई आज की जा रही है।

रातभर जागे रहवासी

घर टूटना इतना आसान नहीं है, जितना कागज पर कार्रवाई करना। उल्लेखनीय है कि जो मकान आज टूट रहे हैं, उनमें कई सालों से लोग रह रहे हैं। कइयों ने भविष्य के सपने सजाए तो कई मकानों में किलकारियां गूंजीं। ऐसे में जब रहवासियों को एहसास हुआ कि बीती रात उनके उस मकान में अंतिम रात थी तो कोई रोता नजर आया, तो किसी ने जैसे-तैसे अपना सामान समेटा। कुल मिलाकर रात भर क्षेत्र में हलचल होती रही और लोग जागते रहे।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

पुलिस छतों से रख रही थी निगाह

कई छतों पर पुलिस दूरबीन से लगातार देख-रेख कर रही थी। कोई उत्पात न हो, इस पर भी निगाह रखी जा रही थी।

मलबे में नजर आई हनुमानजी की तस्वीर तो निगम कर्मी ने अलग की

कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ के दौरान जब मलबे में हनुमानजी की तस्वीर नजर आई तो निगम कर्मी ने संवेदनाएं रखते हुए तस्वीर को मलबे से अलग किया। दरअसल यह तस्वीर दीवार पर लगी टाइल्स पर बनी हुई थी, जो दीवार टूटने के साथ मलबे पर गिरी तो निगम कर्मियों ने उसे अलग किया।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

धरने पर बैठे दो परिवार

कृष्णबाग कॉलोनी में प्रभावित परिवारों में से दो परिवार धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने राजनेताओं पर भी आरोप लगाए हैं। रहवासी राजेश बैरागी ने बताया कि वे 30 साल से यहां रह रहे हैं और नगर निगम को संपत्तिकर भी भरते थे। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे।

विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)
विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 5