मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर क्राइम ब्रांच ने रीजनल पार्क रोड से एक युवक को एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा रीजनल पार्क रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने समीर खान निवासी दर्जी मोहल्ला, जिला बड़वानी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 11 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 22 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



