सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड वाल्मीकि समाजजनों ने की ट्रस्ट निर्माण को लेकर बैठक गुरव समाज ने घर-घर पहुंचकर दी सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन बैंक में चेक 5 हजार का दिया, कैशियर ने दे दिए 50 हजार रेलवे इंदौर और रतलाम स्टेशन पर लगाएगा नए एस्केलेटर, प्लेटफार्म 5 और 6 के बीच मिलेगी सुविधा मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजी फर्जी लिंक, उड़े 41 हजार; पुलिस ने रिफंड कराई पूरी रकम युवक से मारपीट, खिड़की में तोड़फोड़ 24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर गोविंद कॉलोनी के नेत्र शिविर में 185 मरीजों ने कराई जांच
अपराध

बहन से मिलकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत

चार दोस्त घायल, दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत, दो दिन पहले ही खरीदी थी सेकंड हैंड कार।

बहन से मिलकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत
बहन से मिलकर लौट रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

सिमरोल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब नेपानगर से चचेरी बहन से मिलकर इंदौर लौट रहे युवकों की कार एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही एसयूवी से टकरा गई।

सिमरोल पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना नए बायपास स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई। हादसे में खजराना के पुष्प नगर निवासी अमित पिता अगस्टेन फ्रांसिस (28), उनके चचेरे भाई रोहित पिता सिल्वेस्टा फ्रांसिस (35) व निलेश पिता नाबर्ट फ्रांसिस (38) तथा उनके दो साथी फैजान पिता मंजूर(21) और शादाब कार में सवार थे। गंभीर रूप से घायल अमित ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं रोहित, निलेश, फैजान और शादाब को सिर, हाथ व पैरों में चोटें आई हैं। परिजनों ने बताया कि रोहित ने एक दिन पहले ही सेकंड हैंड कार खरीदी थी, जिसके बाद सभी लोग नेपानगर में चचेरी बहन से मिलने गए थे और वहां से वापस इंदौर लौट रहे थे। परिवार के मुताबिक अमित व रोहित पेंटिंग का काम करते थे, जबकि निलेश एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मृतक अमित माता-पिता की इकलौती जीवित संतान था, उसके एक भाई का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 12