सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड वाल्मीकि समाजजनों ने की ट्रस्ट निर्माण को लेकर बैठक गुरव समाज ने घर-घर पहुंचकर दी सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन बैंक में चेक 5 हजार का दिया, कैशियर ने दे दिए 50 हजार रेलवे इंदौर और रतलाम स्टेशन पर लगाएगा नए एस्केलेटर, प्लेटफार्म 5 और 6 के बीच मिलेगी सुविधा मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजी फर्जी लिंक, उड़े 41 हजार; पुलिस ने रिफंड कराई पूरी रकम युवक से मारपीट, खिड़की में तोड़फोड़ 24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर गोविंद कॉलोनी के नेत्र शिविर में 185 मरीजों ने कराई जांच
इंदौर

पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड

जैन दिवाकरजी की जन्म जयंती पर धर्मसभा

पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड
पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

नरसिंह वाटिका, बिजासन रोड पर महासती डॉ. श्री कुमुदलता म.सा. के सान्निध्य में जैन दिवाकर श्री चौथमल म.सा. की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में श्री जैन दिवाकर गुरु मोहन 20वां राष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह एवं जन्म-स्मृति गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साध्वी मंडल ने जैन दिवाकरजी के जीवन, आदर्शों एवं गुणों का भावपूर्ण गुणगान किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। साध्वी महाप्रज्ञा म.सा. की भजन प्रस्तुतियों ने पूरे पंडाल को जैन दिवाकरमय बना दिया। बाबूलाल पितलिया को 20वां राष्ट्रीय अवॉर्ड श्री जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड प्रदान किया गया। जैन दिवाकर युवा रत्न सम्मान अभिषेक माहर को प्रदान किया गया। अरुण मेहता, रमेश भंडारी, सुनील चौरडिया सहित अन्य भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 7