जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप सीनियर सिटीजन, चोइथराम नेत्रालय और आरोग्य भारती संस्था के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल गोविंद कॉलोनी पर नेत्र शिविर लगाया गया, जिसमें 185 मरीजों ने लाभ लिया। 26 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चयन किया गया, जिनके ऑपरेशन चोइथराम हॉस्पिटल में होंगे। जरूरतमंदों को 75 चश्मे रियायती दरों पर दिए गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






