वाल्मीकि समाजजनों ने महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला गाड़ी अड्डा पर बैठक आयोजित की। वाल्मीकि समाज इंदौर ट्रस्ट बनाकर समाज को लाभान्वित करने को लेकर चर्चा की गई। ट्रस्ट के माध्यम से समाज में धार्मिक, खेल, शैक्षणिक, आर्थिक, गतिविधियों के संचालन में सहायता मिलेगी, इस मुद्दे पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से ट्रस्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ट्रस्ट रखा गया। बैठक में प्रताप करोसिया, मुकेश लोट, शंकरलाल गोसर, राजेश करोसिया राजा, भगवानदास करोसिया, मनोज सिरसिया, नागेश गोहर, विनोद कल्याणे, अरुण करोसिया, विनय खरे, राजा गोहर, टीनू चौहान, चौधरी रवि करोसिया, कैलाश गोसर, अरुण भैरवे, रवि चंदेले, बलराम सिरसिया, पंकज धोलपुरे, रोहित करोसिया, अशोक आदिवाल, सुनील गरूड़, अनिल करोसिया, लेखराज करोसिया, विजय पथरोड, किशोर वेद, शिव नरवाले, सुनील गौहर, कमल करोसिया, अमित खोडे, जितेन्दर करोसिया, गजेन्द्र करोसिया, सत्यम सिहोते, महेश सिहोर, मदन पथरोड मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






