सोमवार, 23 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
पितलिया को मिला जैन दिवाकर गुरु मोहन राष्ट्रीय अवॉर्ड वाल्मीकि समाजजनों ने की ट्रस्ट निर्माण को लेकर बैठक गुरव समाज ने घर-घर पहुंचकर दी सामूहिक विवाह सम्मेलन की जानकारी विरोध के बाद कृष्णबाग कॉलोनी में तोड़फोड़ शुरू, 62 मकानों पर चली पोकलेन बैंक में चेक 5 हजार का दिया, कैशियर ने दे दिए 50 हजार रेलवे इंदौर और रतलाम स्टेशन पर लगाएगा नए एस्केलेटर, प्लेटफार्म 5 और 6 के बीच मिलेगी सुविधा मोबाइल अपडेट के नाम पर भेजी फर्जी लिंक, उड़े 41 हजार; पुलिस ने रिफंड कराई पूरी रकम युवक से मारपीट, खिड़की में तोड़फोड़ 24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर गोविंद कॉलोनी के नेत्र शिविर में 185 मरीजों ने कराई जांच
इंदौर

24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर

70 लाख रुपए के आसपास खर्चकर सिस्टम अपडेट करेगा अस्पताल प्रबंधन

24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर
24 घंटे बिजली के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगेगा 33 केवी हेवी ट्रांसफार्मर (फोटो: सिटी ब्लास्ट)

हॉस्पिटल जैसी इमरजेंसी सुविधा में बड़ा सुधार करते हुए एमजीएम प्रबंधन द्वारा आने वाले दिनों में अपने विभाग के अधीन आने वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए 33 केवी हेवी लोड वाला नवीन ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी है। एमजीएम प्रबंधन लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के माध्यम से हैवी लोड क्षमता वाला 33- 0.433 केवी 2 एमवीए ट्रांसफार्मर, 33 केवी सबस्टेशन 33 केवी एचडी आइसोलेशन पैनल 51010 केवीए डीजी सेट लगाएगा जिससे सम्पूर्ण परिसर में 24 घंटे बिना बाधा के बिजली सप्लाई होती रहेगी। इसको लेकर लोकनिर्माण विभाग का पीआईयू विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया शुरू कर नए साल से पहले नवीन ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एमवाय में पहले से लगा है हेवी लोड क्षमता वाला

ट्रांसफॉर्मर— गौरतलब है कि प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल में शुमार एमवाय (महाराजा यशवंत राव होल्कर अस्पताल) में खुद का हैवी लोड 33 केवी लोड क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर पांच साल पहले ही लग चुका है। जिससे इमरजेंसी में मरीजों को बत्ती गुल होने पर भी इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।

साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों को लाइट जाने के दौरान खासकर इमरजेंसी के दौरान बिजली सप्लाई बाधित होने जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। जबकि सुपर स्पेशलिटी जैसे नए अस्पताल में अब तक इमरजेंसी में बड़े इन्वर्टर से काम चलाना पड़ रहा था। वहीं अब आने वाले दिनों में नए साल से पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदा प्रक्रिया के तहत हेवी लोड वाला नवीन ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिसका फायदा भविष्य में अस्पताल प्रबंधन और मरीजों को मिलेगा। साथ ही इमरजेंसी के दौरान भी 24 घंटे बगैर किसी बाधा के हॉस्पिटल में बिजली सप्लाई होती रहेगी। जिसको लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी माह के अंत में जल्द टेंडर संबंधित तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए साल से पहले नवीन ट्रांसफार्मर यूनिट और सेट अप लगाने के काम पूरा हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 23 November 2026, पृष्ठ 8