इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी हर्ष पिता मनोज चौधरी निवासी पिवड़ई कम्पेल और हाल मुकाम चितावद पालदा की रिपोर्ट परअंकित पिता रामदुलाल निवासी कम्पेल, दीपक पिता रामदुलाल निवासी कम्पेल,लखन और बंटी पिता लखन निवासी बिजलपुरके खिलाफ केस दर्ज किया है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्र गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



