हीरानगर थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में शराब पीने के लिए अड़ीबाजी करने और मना करने पर दुकानदारों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे मोमोस दुकानदार पर खौफनाक तरीके से गर्म तेल की कढ़ाई उड़ेल दी। पुलिस ने की मांग शुरू कर दी। समीर ने जब पैसे को पिटता देख जब फरियादी समीर मोरे आरोपियों सहित उनके साथियों के देने से साफ इनकार किया, तो आरोपी बीच-बचाव करने आगे आया, तो खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बजरंग नगर निवासी फरियादी समीर पिता कमलेश मोरे ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वह अपनी मोमोस की दुकान पर ग्राहकों को सामान बेच रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार व्यक्ति वहां पहुंचे। उनमें से आरोपियों ने समीर से शराब पीने के लिए अड़ीबाजी करते हुए पैसों भड़क गए और गंदी-गंदी गालियां देने लगे। पास ही मौजूद पड़ोसी हर्ष गणगोरे ने जब गाली-गलौज करने से मना किया, तो बदमाशों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और दो आरोपियों ने चाकू निकालकर हर्ष के बाएं हाथ और जांघ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना तेज था कि हर्ष जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद भी आरोपी उसे हाथ- मुक्कों से पीटते रहे। अपने पड़ोसी हर्ष बेखौफ बदमाशों ने दुकान पर रखी गर्म तेल की कढ़ाई उठाकर समीर के ऊपर फेंक दी। खोलते हुए तेल से समीर की पीठ और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। हीरानगर थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी शुभम पंडित, अमन गेले और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



