इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय सतीश पिता केशव राव, निवासी छोटी खजरानी के रूप में हुई है। किन कारणों के चलते सतीश ने यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के वक्त जब परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। वे तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर एमआईजी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



