सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

घर में रखे सरिये से टकराया युवक, मौत

चोट से खून बहने के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिमरोल थाना क्षेत्र में अपने ही घर में रखे लोहे के सरिए से अचानक पैर टकरा जाने के कारण व्यक्ति संतुलन खोकर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाने के बाद भी उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सिमरोल पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम दिनेश पिता हिंदूसिंह(45) निवासी ग्राम चोरल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर में लोहे का सरिया रखा हुआ था। अचानक दिनेश का पैर सरिए से टकरा गया, जिससे वे जोर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही सरिया उनके सिर में जा लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। हालांकि, सिर में अत्यधिक चोट लगने और खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर सिमरोल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें