शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

यात्री बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

पीपल्याहाना ब्रिज के पास भीषण हादसा में दोस्त घायल

तिलक नगर थाना इलाके पीपल्याहाना ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शांति नगर मूसाखेड़ी निवासी राजा पिता भरत (24) अपने दोस्त अमन के साथ बाइक पर सवार होकर पिता के लिए शराब लेने गया था। जब दोनों शराब लेकर वापस लौट रहे थे, तभी पीपल्याहाना ब्रिज के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि राजा को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसका दोस्त अमन हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें