मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

यशवंत प्लाजा की पार्किंग में कार से बैग उड़ाया

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में थाने के पास ही स्थित यशवंत प्लाजा की पार्किंग में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने खड़ी कार का गेट खोलकर…

इंदौर। छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में थाने के पास ही स्थित यशवंत प्लाजा की पार्किंग में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश ने खड़ी कार का गेट खोलकर अंदर रखा लेदर का बैग चुरा लिया, जिसमें बैंक की पासबुक, चेकबुक, शासकीय पत्राचार और चश्मा रखा हुआ था। फरियादी की शिकायत पर छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गोल्ड लिंक कनाडिया रोड निवासी 63 वर्षीय अशोक कुमार पिता ललित कुमार शर्मा ने छोटी ग्वालटोली थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे यशवंत प्लाजा की पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर उनकी कार का गेट खोला और अंदर रखा उनका लेदर का बैग पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरी गए लेदर के बैग में एसबीआई बैंक की दो पासबुक, एक चेकबुक, खाता संख्या 63055536062 की पासबुक व उससे संबंधित दो चेकबुक, कुछ आवश्यक शासकीय पत्राचार पत्र और उनका नंबर का चश्मा रखा हुआ था। जब फरियादी वापस कार के पास पहुंचे, तो बैग गायब देखकर उनके होश उड़

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें