फूटी कोठी क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी की चौथी मंजिल से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई। घटना रात करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। सतना निवासी पवन पिता रामविश्वास पटेल उम्र 25 साल मल्टी में मजदूरी करता था और रात में वहीं ऊपर सो रहा था। लघुशंका के लिए उठने के दौरान नींद के झोंके में वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



