सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

किस्त के पैसों के लिए महिला को किया प्रताड़ित, चेक बाउंस की धमकी से तंग आकर खाया जहर

महू थाना इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला द्वारा…

महू थाना इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला द्वारा किस्तों की वसूली के लिए पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और चेक बाउंस कराने की धमकियां दी जा रही थीं। इसी प्रताड़ना से आहत होकर पीड़िता ने खौफनाक कदम उठाते हुए सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महू पुलिस के अनुसार, गत 18 अगस्त को ग्राम न्यू गुराडिया निवासी लक्ष्मीबाई ने सल्फास का सेवन कर लिया था, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहनता से जांच शुरू की। परिजनों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद सामने आया कि गांव की ही रहने वाली आरोपी विमला पति नंदकिशोर पटेल लगातार मृतक लक्ष्मीबाई को पैसों की किस्तों के भुगतान के लिए फोन पर परेशान कर रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी विमला पटेल बकाया किस्तों के पैसों की मांग को लेकर लक्ष्मीबाई को बार-बार फोन लगाती थी और किस्तों का भुगतान न करने पर कानूनी कार्रवाई कर उनके चेक बाउंस कराने की लगातार धमकियां देती थी। इस सतत मानसिक प्रताड़ना और लोक-लाज के डर से आहत होकर लक्ष्मीबाई ने तंग आकर सल्फास खा लिया, जिसके कारण उनकी जान चली गई। महू थाना पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी विमला पटेल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसानेकी धारा में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें