इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में ऑटो में सफर के दौरान सह- यात्रियों द्वारा सूटकेस से सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से बेटी को इंदौर उसके ससुराल छोड़ने आ रहे पिता-पुत्री ऑटो में बैठी दो अज्ञात सवारियों की शातिराना हरकत का शिकार हो गए। पीड़ित जब घर पहुंचे तब उन्हें सूटकेस से लाखों के जेवरात गायब होने की जानकारी मिली। फरियादी की शिकायत पर लसूडिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 78 निवासी फरियादी पवन सिंह पिता बद्री सिंह ने लसूडिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपने महाराष्ट्र स्थित घर से अपनी बेटी खुशबू सिंह को उसके ससुराल इंदौर छोड़ने के लिए ट्रेन से आए थे। रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए उन्होंने एक ऑटो लिया, जिसमें दो अन्य अज्ञात व्यक्ति भी सवार थे जो उनकी बेटी के बगल में बैठे हुए थे। सफर के दौरान ऑटो में मौजूद उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने चालाकी से महिला के सूटकेस को खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। आभूषणों में चांदी की पायजेब, करधनी, बिछिया के साथ-साथ सोने का हार, चेन, झुमका, बाली, कंगन, मंगलसूत्र, कुंडल और नथनी जैसे कीमती जेवरात शामिल थे। जब पीड़ित घर पहुंचे और सामान देखा, तो सूटकेस से पूरा जेवर गायब मिला। लसूडिया थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
शाबिर खान निवासी गुलजार कॉलोनी, मोहसिन खान पिता
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



