सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डिप्रेशन की शिकार महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनोद में आर्थिक तंगी और लंबे समय से चले आ रहे डिप्रेशन से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम नैनोद में आर्थिक तंगी और लंबे समय से चले आ रहे डिप्रेशन से तंग आकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है। बच्चे स्कूल गए हुए थे और पति काम पर निकले थे। जब पति घर लौटे तो महिला की तबीयत बिगड़ी देखकर तुरंत उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति मनीष ने बताया कि कोरोना महामारी के समय से ही उनका परिवार भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा था। पहले उनका ट्रेवल्स का व्यवसाय था, लेकिन लॉकडाउन और कारोबार ठप होने के कारण गाड़ियों का बैंक लोन चुकता नहीं हो सका, जिसके चलते गाड़ियां बेचनी पड़ीं। कारोबार डूबने और घर में आर्थिक तंगी आने के कारण प्रियंका गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं। परिजनों

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें