शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

महिला को रिश्तेदारों में बदनाम करने की दी धमकी, विरोध करने पर की मारपीट, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को लगातार बदनाम करने और विरोध करने पर उसके साथ सरेराह मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी की…

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला को लगातार बदनाम करने और विरोध करने पर उसके साथ सरेराह मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 39वर्षीय पीड़िता ने गांधी नगर थाने में उपस्थित होकर आरोपी फूल सिंह निवासी: अरिहंत नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसे लोगों में और उसके रिश्तेदारों के बीच झूठी बातें फैलाकर बदनाम करने की धमकी देता आ रहा था। आरोपी की इस हरकत से परेशान होकर जब पीड़िता ने उसे ऐसा करने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी फूल सिंह भड़क गया। आरोपी ने पीड़िता को गालियां देना शुरू कर दिया और विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी। जाते-जाते आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें